Adesh Yadav BJP
Small Business Owner in Faridabad
Adesh Yadav BJP
Small Business Owner in Faridabad
आदेश यादव का जन्म हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले में 17 जुलाई 1989 को हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा शम्भू दयाल स्कूल सोनीपत एवं के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदाबाद में हुई थी। आरम्भ से ही वाद-विवाद में इनकी बेहद रुचि थी। इसके अलावा इनकी रुचि राजनीतिक विषयों पर नयी-नयी परियोजनाएँ प्रारम्भ करने की भी थी। इन्होने अपनी वकालत की शिक्षा चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से करी थी। उसके बाद चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी, भिवानी से इन्होने अपनी उच्च शिक्षा (बी एड) प्राप्त करी।
आदेश यादव 1998 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े, जिसके साथ वर्तमान समय तक जुड़े रहे है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में नियमित जाने के कारण इनका जीवन संघ के एक निष्ठावान प्रचारक के रूप में प्रारम्भ हुआ। इन्होने शुरुआती जीवन से ही राजनीतिक सक्रियता दिखलायी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जनाधार मजबूत करने में प्रमुख भूमिका निभायी। आदेश यादव समाज के अनेक सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए है। आदेश यादव 2013 से विभिन्न सामाजिक कारणों के लिए नव प्रयास सेवा संगठन फ़रीदाबाद से जुड़े हुए हैं- जैसे रक्तदान शिविर का आयोजन, खाद्य वितरण और व्यावसायिक नौकरियों के लिए गरीब लड़कियों की मदद करना। इतना ही नहीं इन्होंने पीएम मोदी की योजनाओं के माध्यम से कई गरीब और बेसहारा लड़कियों का विवाह कराने का कार्य भी किया है। इनकी मेहनत रंग लायी और इनके सामाजिक कार्यो और समाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए इनको वर्तमान समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा, नंगला मंडल का अध्यक्ष बना दिया गया है।
उनका सपना समाज में शिक्षा के स्तर को ऊचाई पे ले जाने का है और वो काफी समय से इसके लिए अनेक कार्य कर रहे है । अपने इसी सपने को साकार करने के लिए इन्होने के डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष पद को भी संभाला हुआ है और लगातार शिक्षित समाज की दिशा में कार्यरत है।