Farhan Akhtar Siddiqui

Volunteer and Consultant in Prayagraj

फरहान अख्तर सिद्दीकी (Farhan Akhtar Siddiqui)

फरहान अख्तर सिद्दीकी (जन्म: 25 जनवरी 1987) माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद (High Court of Judicature at Allahabad) में रजिस्टर्ड है इसके अलावा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट में और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न जिला व सत्र न्यायालयों में सक्रीय रूप से कार्यरत एक भारतीय अधिवक्ता (Advocate) और विधिक सामग्री निर्माता (Legal Content Creator) हैं। वे मुख्य रूप से आपराधिक मामलो और रक्षा (Criminal Defense), कर कानून (Taxation Matters) और कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में अपने कार्यों और विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

फरहान अख्तर सिद्दीकी का जन्म 25 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक माध्यम वर्गी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी की। कानून के प्रति गहरी रुचि के कारण उन्होंने बुन्देलखण्ड विश्व विद्यालय से विधि (Law) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और कानूनी क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की।

विधिक करियर (Legal Career)

फरहान अख्तर सिद्दीकी के पास विभिन्न माननीय उच्च न्यायालयों, न्यायालयों, न्यायाधिकरणों (Tribunals) और मंचों (Forums) में आठ से अधिक वर्षों का व्यापक वकालत अनुभव है।

  • कार्यक्षेत्र: वे मुख्य रूप से इलाहाबाद उच्च न्यायालय और विभिन्न जिला अदालतों में आपराधिक मामलों की पैरवी और आपराधिक मामलो, कॉरपोरेट मामलो और टैक्स मामलों के विशेषज्ञ के रूप में अभ्यास करते हैं।
  • विशेषज्ञता: उन्हें दीवानी और आपराधिक मामलों के विधिक मसौदे तैयार करने (Civil and Criminal Drafting) में विशेषज्ञता हासिल है। आपराधिक मामलो, कॉरपोरेट मामलो और टैक्स मामलों के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।
  • प्रो-बोनो कार्य: वे समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता (Pro-Bono Legal Services) भी प्रदान करते हैं। फतेहपुर जिला सत्र न्यायालय, छतरपुर जिला एवं सत्र न्यायालय, तीस हज़ारी कोर्ट और साकेत कोर्ट नयी दिल्ली और अन्य मंचों पर पीड़ितों की न्याय के लिए बिना किसी व्यावसायिक लाभ के पैरवी करना उनके सामाजिक योगदानों में शामिल है।

डिजिटल उपस्थिति और विधिक जागरूकता

न्यायालयों में पैरवी के साथ-साथ, सिद्दीकी डिजिटल माध्यमों से आम जनता को कानून के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

  • यूट्यूब चैनल: वे एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/c/FarhanForYou का संचालन करते हैं, जिसके माध्यम से वे लाइव कोर्ट रूम की बहस (Courtroom Arguments), एफआईआर रद्द कराने की प्रक्रिया (F.I.R. Quashing), और दहेज मृत्यु (Dowry Death) जैसे गंभीर कानूनी विषयों पर सरल भाषा में वीडियो बनाकर कानूनी शिक्षा का प्रसार करते हैं।
  • फ्रीलांसिंग और नेटवर्किंग: वे लिंक्डइन (LinkedIn) और अन्य वैश्विक फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी एक पेशेवर विधिक सलाहकार और ड्राफ्टिंग विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं।

व्यक्तिगत जीवन

सिद्दीकी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी हैं। वे विवाहित हैं और उनके दो छोटे पुत्र है,

महत्वपूर्ण तथ्य (Quick Facts Box)