Apna Dal S Madhya Pradesh
Political and Party in Indore
जन-जन का बल, अपना दल (एस)
The Apna Dal (Sonelal) is an Indian political party that believes in democracy, empowerment of women, and empowering the youth.
उत्तर प्रदेश में वर्ष 1995 में डॉ सोनेलाल पटेल जी के ‘सामाजिक न्याय और विकास’ की विचारधारा को धरातल पर चरितार्थ करते हुए, अपना दल (सोनेलाल), मध्य प्रदेश में पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के सानिध्य में कार्यकारी अध्यक्ष मा. आशीष पटेल के संरक्षण व राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम के मार्गदर्शन में अपने संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है. मध्य प्रदेश में पार्टी का प्राथमिक लक्ष्य नए व युवा साथियों को जोड़ते हुए, संगठन को मजबूती प्रदान करना है. पार्टी के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जमीनी स्तर पर प्रदेशवासियों को शोषित, वंचित, पिछड़े, मजदूर और किसान व युवा वर्ग के उत्थान हेतु जागरूक करने के साथ-साथ, संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं.
गत वर्ष पार्टी ने, प्रदेशभर में 1 करोड़ 10 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा तथा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं संग, ऑनलाइन मेम्बरशिप प्रक्रिया के साथ-साथ संभाग, जिले, तहसील, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर, व्यक्तिगत रूप से लोगों को साथ लाने के लिए प्रोत्साहित किया. यह प्रक्रिया वर्तमान में भी जारी है.
मध्य प्रदेश अपना दल (एस) अपनी सम्पूर्ण ताकत के साथ प्रदेशभर में पार्टी को संगठित व सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और देशभर में पार्टी की “सामाजिक न्याय और विकास” की विकासोन्मुख विचारधारा को प्रबलता से पहुँचाने का कार्य कर रहा है.