Bhajan Foundation
Public Speaker and Life Coach in Jaipur, Rajasthan
परोपकारी चैतन्य व्यक्तित्व श्री भजनलाल शर्मा जी की संवेदनशील व उदारवादी विचारधारा की ऊर्जा से "आहत को राहत" पहुँचाने वाली संस्था - भजन फाउंडेशन।
यह सत्य है कि संस्था को स्थापित करने का उदेश्य पीड़ितों की मदद करने वाली अग्रणी परोपकारी फाउंडेशन होना है फिर भी "आहत को राहत" पहुंचाने वाली हमारी विचारधारा के हर एक व्यक्तिगत या संस्था को अग्रणी बनाना हमारे वर्क एथिक्स का मुख्य भाग है। हम कोशिश करते हैं कि जो भी मानवता की सेवा में संलग्न हैं उन्हें समर्थन प्रदान करें और दीन - दुखियों की सेवा करने का समान अवसर उपलब्ध करायें।
आइये योगदान का माहौल बनाये
एक बड़ी आबादी अभावता और पीड़ा के साथ विषम परिस्थितियों में जीवन जी रही है फिर भी, इन कठिनाइयों के भीतर, उनकी जीवन जीने की आत्मीय भावना छिपी होती है। सहानुभूति और समझ को बढ़ावा देकर, हम इन समुदायों को ऊपर उठाने और सभी के लिए एक न्यायसंगत दुनिया बनाने में मदद कर सकते हैं।
डॉ. शर्मा, भजन फाउंडेशन के समर्पित संरक्षक हैं, जो आंतरिक और बाहरी मामलों की देखरेख करते हैं और गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए की जाने वाली पहलों पर निर्णय लेते हैं। डॉ. कुणाल शर्मा - Top Philanthropist In Rajasthan, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, योग और आध्यात्मिकता जैसी धर्मार्थ सेवाओं की समीक्षा बैठकों का नेतृत्व करते हैं।
धार्मिक परिवार में जन्मे तथा ब्रज क्षेत्र के आध्यत्मिक माहौल भरतपुर, राजस्थान में पले - बढे, कृष्ण भक्त कुणाल शर्मा भजनलाल परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं। कुणाल बचपन से ही समाज सेवा एवं दीन-दुखियों के प्रति दया की भावना से ओत -प्रोत व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। अपनी प्रारंभिक व हाई स्कूल की शिक्षा भरतपुर से पूरी करने के बाद कुणाल शर्मा ने करियर के तौर पर मेडिकल साइंस को चुना और PMT में सेलेक्ट होकर उदयपुर के कॉलेज में MBBS कोर्स में एडमिशन लिया एवं मेडिकल की पढाई पूरी की। डॉक्टर बनने के बाद वर्तमान में कुणाल शर्मा जयपुर के हॉस्पिटल में अपने मेडिकल फील्ड की प्रैक्टिस कर रहे हैं तथा भविष्य में इसी फील्ड में मास्टर डिग्री करने की भी इच्छा रखते हैं। कुणाल एक आज्ञाकारी एवं केयरिंग बेटे, छोटे भाई तथा बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। परोपकारी सेवाओं में भी कुणाल काफी रुचि रखते हैं तथा समय - समय पर आध्यात्मिक आयोजनों एवं वातावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेते रहते हैं। परोपकारी गतिविधियों में कुणाल की भागीदारी, समाज को कुछ देने की भावना में उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है।