Bundelkhand NEWS

बुंदेलखंड विधेलखंड का अप्रभंस शब्द है। विध्येलखंड विंद्यभूमि विंध्याचल पर्वत अंचलीय क्षेत्र को कहा जाता था जिसका शाब्दिक अर्थ होता है विंध्य + इला विंध्येला अर्थात् विध्यांचल पर्वत और उसकी श्रेणियों वाली भूमि अर्थात् विंध्यांचल पर्वत के आसपास वाली समग्र भूमि का नाम विंध्येला था जो मुख सुख के कारण अपभ्रंस में विंधेलखंड तत्पश्चात् बुंदेलखंड कहने लगे थे।

बुन्देलखण्ड मध्य भारत का एक प्राचीन क्षेत्र है। इसका विस्तार मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में भी है। बुंदेली इस क्षेत्र की मुख्य बोली है। भौगोलिक और सांस्‍कृतिक विविधताओं के बावजूद बुंदेलखंड में जो एकता और समरसता है, उसके कारण यह क्षेत्र अपने आप में सबसे अनूठा बन पड़ता है। अनेक शासकों और वंशों के शासन का इतिहास होने के बावजूद बुंदेलखंड की अपनी अलग ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्‍कृतिक विरासत है। बुंदेली माटी में जन्‍मी अनेक विभूतियों ने न केवल अपना बल्कि इस अंचल का नाम खूब रोशन किया और इतिहास में अमर हो गए। आल्हा-ऊदल, ईसुरी, कवि पद्माकर, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, डॉ० हरिसिंह गौर आदि अनेक महान विभूतियाँ इसी क्षेत्र से संबद्ध हैं।

बुन्देलखण्ड को एक विश्वव्यापी पहचान दिलाने के लिए अगस्त 2013 में बुन्देलखण्ड न्यूज़ डॉट कॉम की शुरुआत की गई। हमने समाचारों को इंटरनेट के माध्यम से लोगों के कम्प्यूटर और मोबाइल तक पहुंचाया और इसी माध्यम ने बुन्देलखण्ड न्यूज़ डॉट कॉम को तेजी के साथ न कवेल बुन्देलखण्ड में अपितु इस क्षेत्र के बाहर भी लोकप्रिय किया। आज समाचार माध्यम की नवीन पीढ़ी (डिजिटल मीडिया) के रूप में बुन्देलखण्ड का पहला हिन्दी न्यूज पोर्टल ‘बुन्देलखण्ड न्यूज डॉट कॉम’ निरन्तर इस क्षेत्र की सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक घटनाओं को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उद्देश्य

हमारा उद्देश्य है कि बुन्देलखण्ड का प्रत्येक नागरिक इसके उन्नत विकास में भागीदार बने और हम युवाओं को बुन्देलखण्ड के नवनिर्माण का पथ दिखा सकें। एक जिम्मेदार मीडिया के रूप में सही को सही कहना और गलत को गलत कहना हमारा धर्म है और यही उद्देश्य भी।

संकल्प

यहां की अशिक्षा, पिछड़ापन, बेरोजगारी को दूर करने के लिए तथा यहां के विकास के लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए मीडिया के रूप में हम लगातार प्रयासरत हैं। बुन्देलखण्ड न्यूज हर उस कार्य में कदम से कदम मिलायेगा, जो बुन्देलखण्ड को उन्नति के शिखर पर ले जायेगा।

बुन्देलखण्ड कनेक्ट

लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि प्रिन्ट मीडिया का स्थान आज भी महत्वपूर्ण है। इसी लिए हमने ‘बुन्देलखण्ड कनेक्ट’ के नाम से एक मासिक पत्रिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया। इस मासिक पत्रिका को रजिस्ट्रार आफ न्यूजपेपर्स आफ इंडिया, नई दिल्ली से रजिस्टर कराया गया। जिसका रजिस्ट्रेशन नं. UPHIN2016/69028 है।

For More Details - https://bundelkhandnews.com/About-Us