Chanchal Sakshi
I'm the co-founder of Rachayita.com-a blog of hindi poetry and short stories, India-and an experienced professional graphic designer. I enjoy using creativity, strategy, and elegant design to help business transform into brands. I love to express my feelings through poetry and I can say that I feel words as other living thing.
मैं रौशनी का दिया हूँ
जगवाले है आँधियाँ
मैं जलती जाऊ ये बुझाते जाएँ !
मैं प्रेम जगत की पथिक हूँ
जगवाले है साज़िश का गुफ़ा
मैं चलती जाऊ ये भटकाते जाएँ !
मैं दूर देश की वासी हूँ
जगवाले हैं अनजान शहर
मैं सहमी जाऊ ये डराते जाएँ !
दिल मेरा मासूम बच्चा है
जगवाले शातिर खिलाड़ी है
मैं हँसती जाऊ ये रुलाते जाएँ!
एक ओर हूँ मैं
एक ओर है ये
कैसे ये रेखा मिटाई जाएँ ?
-चंचल साक्षी