fenomikiaq fenomikiaq
Editor in USA
अब शिवराज सरकार इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी. राम वन गमन पथ का विकास, चित्रकूट से अमरकंटक तक बनेगा पथ
भोपाल: पूर्व सीएम कमलनाथ के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश में 'राम वन गमन पथ' निर्माण कराने का ऐलान किया है. सीएम के ऐलान से कमलनाथ सरकार के दौरान ऐलान किए गए इस प्रोजेक्ट की फाइल से धूल हट गई है. इस योजना के तहत चित्रकूट से लेकर अमरकंटक तक राम वन गमन पथ का निर्माण किया जाएगा. आपको बता दें कि प्रदेश सीएम रहते हुए कमलनाथ ने भी 'राम वन गमन पथ' निर्माण का ऐलान किया था. इसके लिए कमलनाथ ने एक कमेटी भी गठित की थी. लेकिन सरकार बदल जाने के कारण यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका था. अब शिवराज सरकार इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी.श्रीलंका तक 248 प्रमुख स्थल चिन्हित
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार अयोध्या से भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के दौरान जिन रास्तों से गुजरे हैं उसे राम वन गमन पथ माना गया है. इस दौरान वे कई ऋषि-मुनियों से मिले और कई जगह तपस्या भी की थी. माना जाता है कि अयोध्या से श्रीलंका तक की 14 साल की यात्रा में लगभग 248 ऐसे प्रमुख स्थल थे, जहां उन्होंने या तो विश्राम किया या फिर उन स्थानों से उनका रिश्ता जुड़ा है. इसके लिए इन जगहों पर 2015 में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने रामायण सर्किट विकसित करने का ऐलान किया था.मप्र सहित 8 राज्यों के 20 स्थल चिन्हित