ग्रोइंग ग्रुपी
ग्रोइंग ग्रुपी
********** संगठन के उद्देश्य*********
* स्वदेश में वृक्षों को लगाना, उनकी देखभाल/रक्षा करना और अधिकाधिक लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रोत्साहित करते रहना।
* संगठन के सभी सदस्यों से आपस में समूह ग्रुप बनाकर उनके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाली अनेको समस्याओं के निराकरण हेतु विचार-विनिमय करते रहना।
*जीवन के सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को संगठन की सदस्यता से जोड़ना और उनकी सलाह और मार्गदर्शन सभी पंजीकृत सदस्यों को निःशुल्क प्राप्त कराना।
*संगठन के उद्देश्यों के प्रति सभी सदस्यों को निरन्तर जागरूक बनाये रखना एवं उनका समाज में अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करना।
*संगठन के सभी सदस्यों द्वारा कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगवाना।
*गौ संवर्धन हेतु समाज में जागृति पैदा करना।
*सदस्यों के सहयोग से सहकारी व सामूहिक रूप से खेती करने हेतु प्रयास करना।
*सदस्यों में परस्पर मैत्री व सहयोग की भावना जागृत करना तथा समाज में इसका प्रचार प्रसार करना।
*समाज के मानवीय मूल्यों को बनाये रखने के लिए जागरूकता शिविरों,
*सेंमीनार गोष्ठियों का आयोजन करना एवं समाज की कुरीतियों के प्रति सजग करना।
*सम्पूर्ण भारतवर्ष में संस्था के सदस्यों द्वारा अधिक से अधिक सदस्य बनाना |