Kundan Kumar
Recruiter in Patna
मैं कुंदन कुमार मैं बिहार का रहने वाला हूं। मैं एमकॉम की पढ़ाई करने के बाद मैंने नौकरी पाने की बहुत कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हुआ। मैं अपनी मां के नाम से जो जमापूंजी थी तो मेरी मां ने 6,50,000 रुपए हमको दे दिया उसके बाद बैंक से मैंने लेकर 30 लाख का लोन जून 2019 में लेकर कपड़े का बिजनेस किया। 2020 में कोविड-19 के कारण लॉकडाउन हो गया था जिसके कारण हमारी दुकान 6 महीने के लिए बंद हो गई । जिसके कारण 6 महीने का मकान मालिक का किराया 2,24,000 रुपये गिर गए। 6 महीने का बैंक का ईएमआई 5,25,243 रुपए थी वो भी गिर गया। मेरे दुकान में जो माल द वो पुराने हो चुके जिसके कारण जैसे तैसे कर के कुछ माल बेचा कुछ माल बर्बाद हो गया। उसके बाद जो पैसा आया था, उससे किराया मकान मालिक ने ले लिया । उसके बाद दुकान चली नहीं जिसके कारण मुझे मेरे मकान मालिक ने मेरा मकान खाली करवा दिया। दुकान खाली होने के कारण मैं रोड पे आ गया । और मैं बैंक का ईएमआई नही दे पाया और बैंक ने मुझे डिफाल्टर कर दिया उसके बाद से रिकवरी एजेंट घर पे आने लगे। जिसके बाद पैसे जैसे तैसे कर के 9,00,000 रुपए बैंक में वापस किया 2 सालो में। अभी 17,00,000 और रिकवरी एजेंट मांग रहे हैं जो मैंने देने में असमर्थ हूं घर का जमा पूंजी भी लॉकडाउन की वजह से खतम हो गई । बैंक वालों ने मकान नीलाम करने का नोटिस भी जारी कर दिया है। ऐसे मैंने हाथ जोड़ कर आग्रह कर रहा हूं कि प्लीज मेरी मदद करें। आप जो कुछ भी दे सकते हैं। आप 1 रुपये से भी हमारी मदद कर सकते हैं l