laxmikant soni
laxmikant soni
महोबा जिला में डा.राममनोहर लोहिया आवाश के नाम पर की जा रही पचास पचास हजार रूपये की अबैध उगाही भ्रस्टाचार चरम सीमा पर ..जिम्मेदार उच्च अफसर भी है भ्रस्टाचार के खेल में संलिप्त महोबा /उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में डा.राम मनोहर लोहिया आवाश योजना के अंतर्गत वितरित किये जाने वाले आवासों के चयन में घोर भ्रस्टाचार का खेल जारी है |लोगों का कहना है की इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले आवाशों का लाभ उन्ही को मिला है जिन्होंने ग्राम प्रधान को पचास हजार रूपये की रिश्वत दी है जिन्होंने पचास हजार रूपये की रिश्वत नहीं दी है उनका चयन पात्र होने के वावजूद भी नहीं किया गया पचास हजार की रिश्वत देने वाले अपात्र लोगों को भी ग्राम प्रधान ने इस योजना के लाभ के लिए चयनित किया है |लोगों के मुताविक इस योजना में जिले के जिम्मेदार उच्च अफसरों की संलिप्तता से ही इस घोर भ्रस्टाचार के महा खेल को अंजाम दिया रहा है |ऐसा ही नजारा देखने को मिला महोबा जिला के जैतपुर विकाश खंड के सुगिरा गाँव में जन्हा लोगों ने ग्राम प्रधान द्वारा पचास पचास हजार की अबैध उगाही की शिकायत उच्च अधिकारीयों सहित प्रदेश के मुख्य मंत्री को लिखित रूप से की है /शिकायत में लोगों ने वताया की वह लोग ग्राम सुगिरा जिला महोबा तहसील कुलपहाड़ के मूल निवासी है उन्होंने वताया की उनके नाम राम मनोहर लोहिया आवाश योजना में चयनित किये गए थे किन्तु हम लोगों से ग्राम प्रधान विमला देवी पत्नी मुन्ना यादव के द्वारा पचास हजार रूपये की मांग की गयी थी जिसमे लालता बाई पत्नी घप्पू ने १० हजार रूपये जमा किये व् रहीमन खातून पत्नी वहीद बख्श ने २० हजार रूपये जमा किये एवं श्याम बाई पत्नी राम किशुन अहिरवार ने दस हजार रुपये जैम किये इसी प्रकार अनेकों लोगों ने २० -२० हजार रूपये ग्राम प्रधान को जमा किये लेकिन पचास हजार रूपये रूपये ग्राम प्रधान को पूरे न देने पर ग्राम प्रधान ने इन लोगों के आवाश अपात्र घोषित कर दिए इस प्रकार ग्राम प्रधान द्वारा पचास पचास हजार रूपये की अबैध वसूली आवाशों के वितरण में की जा रही है |जिन लोगों ने पचास हजार रूपये ग्राम प्रधान को दिए है उसी को आवाशों का लाभ दिया गया है और जिन लोगों ने पचास हजार नही दिए उनको अपात्र घोषित कर दिया गया है |जवकि जिन लोगों के पास पक्के मकान व् करोड़ों की सम्पत्ति है वे अपात्र होने के वावजूद भी भ्रष्टाचार के चलते वेखौफ़ आवाशों के लाभ के लिए चयनित किये गए है |अपात्र लोगों के नाम निम्न है –१-अनीता पत्नी कमलेश २-कस्तूरी पत्नी नंदू ३-सावित्री पत्नी मथुरा प्रसाद ४-पान कुंवर पत्नी खिलावन सिंह ५-गिरजा पत्नी रूप सिंह ६-मन्नू पत्नी सीता राम |यदि इन अपात्र लोगों की जांच की जाए तो इस भ्रष्टाचार के खेल की परत दर परत खुल कर सामने आ जाएगी |फिलहाल कुछ भी हो जिले के उच्च अफसरों की भ्रष्ट कार्य शैली के चलते जिले के विकाश का पहिये थम गया है |और आवाशों के वितरण के नाम पर पचास पचास हजार की उगाही का खेल वद्दस्तूर जारी