Mahendra Bhandari
मेरा नाम महेंद्र भंडारी हैं। मैं एक छोटे से गाँव से ताल्लुक रखता हूँ।
मैंने अपनी अब तक की ज़िन्दगी में काफी कुछ देखा है, जैसे की गरीबी, प्यार, नफ़रत, दीवानापन, नशा, बहुत कुछ। और इन सब बातों से सीखा भी बहुत कुछ है।
मैं हमेशा से एक कवि, लेख़क या साहित्यकार बनना चाहता था पर शायद किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। अभी मैं एक संगणक अभियंता (SAP Afaria Consultant) हूँ, ज्यादा खुश भी नहीं हूँ पर बहुत दुखी भी नहीं हूँ।
बस इतना ही कहना चाहता हूँ। बाकी बातों के लिए कभी और वक़्त निकाल कर यहाँ उल्लेख करने की कोशिश करूँगा।
आपका,
~ महेंद्र भंडारी