Newspuran

hindi samachar in India

Visit my company website

जीवन अपनी पूरी यात्रा कई पड़ाव से गुजर कर पूरी करता है। अर्थात शुरुआत से अंत तक हमारे अंतर्मन और बाह्य में कई कथाएं-कथानक साथ चलते हैं। जीवन कई सामाजिक, धार्मिक, पारलौकिक अनुभवों का निचोड़ है यह इतिहास संस्कृति, आध्यात्मिक, भक्ति के कई रसों का आस्वाद है।

न्यूज़ पुराण इन्हीं रहस्यों, सच और तर्क के बीच एक यात्री है, जो व्यवहारिक जीवन से जुड़े हर पहलू को समाहित करते हुए, अपने पाठकों-दर्शकों को समाज और धर्म संस्कृति के विविध आयामों से अवगत कराने का प्रयास है। बहुत उम्मीद है कि इसमें आप हमारे सहयोगी होंगे और सहयात्री भी |

न्‍यूज़ पुराण एक कोशिश है सत्‍य को तथ्‍य के साथ रखने की| आपके जीवन में ज्ञान,विज्ञान, प्रेरणा, धर्म और आध्‍यात्‍म के प्रकाश के विस्‍तार की |

पूरी दुनिया एक ग्‍लोबल विलेज में तब्‍दील होती जा रही है, आज बहुतायत में एक अंचल का व्‍यक्ति दूसरे क्षेत्र में, एक देश का व्‍यक्ति दूसरे राज्‍य में अनेक कारणों से रह रहा है| हमारी कोशिश पूरी दुनिया में बैठे उन सभी लोगों तक उस प्रखर प्रज्ञा को पहुचाने की है जो अपनी मिट्टी की महक, अपनी साझी संस्‍कृति और विरासत से जुड़े रहना चाहते हैं| पुराण मीडिया समूह सरोकारों के साथ भारत की संस्‍कृति, सभ्‍यता, ज्ञान, आाध्‍यात्‍म और धर्म की विरासत को सरंक्षित और संवर्धित करने में भागीदारी का एक ठोस प्रयास है |

हम अंधविश्‍वास के समर्थक नही हैं लेकिन विज्ञान और आधुनिकता के नाम पर संस्‍कृति परंपरा व ज्ञान की अमूल्‍य धरोहर के दमन के पक्षधर भी नहीं | आज पूरे विश्व में हिंदुस्तान के सनातन ज्ञान, समझ, संस्कृति, परम्पराओं, अध्यात्मिक खोजों का लोहा माना है, भारतीय ज्ञान को पाश्चात्य की चासनी में पिरोकर वापस भारत भेजा जा रहा है. क्यों न हम अपनी इस प्रचुर सम्पदा को समझे और अपने जीवन को मूल ज्ञान की रोशनी से प्रकाशित करें |

Contact Us:

Office : M7-RAJEEV GANDHI APARTMENT SECOND FLOOR
MANISHA MARKET SHAHPURA,
BHOPAL -462023
Phone: 9685590481