‘प्रगतिशील खेती’ जुलाई 2023 अंक02 हेतु लेखों का आमंत्रण
_
‘प्रगतिशील खेती’ जुलाई 2023 अंक02 हेतु लेखों का आमंत्रण
_
‘प्रगति इन्टरनेशनल रिसर्च साइंटिफिक फाउंडेशन, मेरठ’ द्वारा प्रकाशित अर्धवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘प्रगतिशील खेती’ के जुलाई 2023 अंक 02 के लिए नवीनतम कृषि तकनीकों पर आधारित लेख आमंत्रित किए जा रहे हैं जो किसानों, शोध छात्रों, वैज्ञानिकों, कृषि शिक्षा एवं प्रसार अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगी।
सम्मानित लेखकों से हम विनम्र निवेदन करते हैं कि वे कृपया पत्रिका के प्रारूप में (सारांश एवं निष्कर्ष के साथ) लेख की सॉफ्ट कॉपी (8-10 पेज अधिकतम, स्पेस-1.5, फॉन्ट-कृतिदेव 010, साइज़-14) [email protected] और [email protected] पर ईमेल करें। यह समयबद्ध तैयारी के साथ पत्रिका को प्रकाशित करने में हमारी सहायता करेगा।
इस सन्दर्भ में हम लेखकों से निवेदन करते हैं कि वे अपने लेख में उच्च गुणवत्ता की फोटो का उपयोग करें और उन्हें जे.पी.जी. फॉर्मेट में देने का कष्ट करे।
लेखको को सुचित किया जाता है कि "प्रगतिशील खेती" की अगली संस्करण से ई-प्रकाशन के साथ-साथ प्रिंट कॉपी का भी प्रकाशन किया जाएगा। सदस्यता शुल्क मात्र रू 800 प्रति वर्ष है जो कि पत्रिका के हार्ड कॉपी के छापाई के लिए है। जिससे किसानो की मांग के अनुसार, पत्रिका की हार्ड कॉपी छपवाई जा सके। लेखको से सहयोग की अपेक्षा है जिससे पत्रिका के प्रकाशन की गुणवत्ता बनाई रखी जा सके।
प्रगतिशील खेती पिछले अंक:
लेख भेजने हेतु:
Email: [email protected], [email protected]
Contact No: +91-9412835448, 8279716714