Pranav Murari
New Delhi, India
I am calm, cool and comfortable. I believe in true and everlasting friendship. I hate the selfish people who show off their money and discriminate people with cast and creed. I love the people who respect the emotions. My ambition of my life is to be good human being rather than being millionaire or billionaire. My favorite quotation is "Always be happy, Time is powerful". 1.मेरी चिंता न करो, मैं तो संभल जाऊँगा; गीली मिटटी हूँ की हर रूप में ढल जाऊँगा. मैं कोई चाँद नहीं हूँ कि अमर हो जाऊं; मैं तो जुगनू हूँ, सुबह धूप में जल जाऊँगा. इसलिए ले नहीं जाते मुझे मेले में पिता देख लूँगा मैं खिलौने तो मचल जाऊँगा . बर्फ की सिल हूँ, मुझे धूप में रखते क्यों हो; मुझको गलना है तो मैं छाँव में गल जाऊँगा . कांच का फर्श बना कर तू मुझे घर न बुला ; मैं अगर इसपे चलूँगा तो फिसल जाऊँगा. छावनी डाल के रुकते है शहर में लश्कर ; मैं तो जोगी हूँ, इसी शाम निकल जाऊँगा. मुझको शोहरत के हसीन ख्वाब दिखाने वाले ! मैं कोई गेंद नहीं हूँ कि उछल जाऊँगा... 2. अगर कोई इन्सान बहुत हंसता है , तो अंदर से वो बहुत अकेला है अगर कोई इन्सान बहुत सोता है , तो अंदर से वो बहुत उदास है अगर कोई इन्सान खुद को बहुत मजबूत दिखाता है और रोता नही , तो वो अंदर से बहुत कमजोर है अगर कोई जरा जरा सी बात पर रो देता है तो वो बहुत मासूम और नाजुक दिल का है अगर कोई हर बात पर नाराज़ हो जाता है तो वो अंदर से बहुत अकेला और जिन्दगी में प्यार की कमी महसूस करता है लोगों को समझने की कोशिश कीजिये,जिन्दगी किसी का इंतज़ार नही करती , लोगों को एहसास कराइए की वो आप के लिए कितने खास हैं हम सब एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहाँ नकली नीबू को वेलकम ड्रिंक में डाला जाता है और असली नीबू को हाथ धोने के लिए फिंगर बाउल में......:)