Pravasi Sandesh
Social Media Manager, Public Speaker, and Writer in Mumbai, India
मुंबई से प्रकाशित हिंदी दैनिक प्रवासी संदेश राजस्थानी समाज का प्रमुख अखबार है. इसका प्रकाशन वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है. राजस्थानी मूल के मुंबई के प्रवासी समाज में अत्यंत लोकप्रिय इस अखबार की खपत मेवाड़ के प्रवासियों में बहुत ही ज्यादा है. इसके अलावा मारवाड़ और गोडवाड़ के प्रवासियों में खूब है. मेवाड़ के उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद और प्रतापगढ़ के प्रवासी इस अखबार को मुंबई में अपना मुखपत्र मानते हैं. मेवाड़ के साथ ही पाली जिले के सभी प्रवासी समाज का यह आवाज उठाता है. सिरोही और जालौर के प्रवासियों में प्रवासी संदेश काफी लोकप्रिय है. बहुत ही कम समय में जिस तरह से प्रवासियों के बीच में यह अखबार प्रसारित हुआ है, उसे देख कर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि आने वाले समय में यह अखबार मुंबई के राजस्थानी समाज की बुलंद आवाज बनेगा. मुंबई के राजसमंद से नाथद्वारा, खमनोर, रेलमगरा, कांकरोली, कुंवारिया, भीम आदि इलाकों के प्रवासी इस अखबार को अपना सही शुभ चिंतक मानते हैं और पाली के मारवाड़ जंक्शन, देसूरी, सोजत, बाली, तखतगढ़, सादड़ी, रणकपुर, जैतारण आदि के साथ ही जालोर के भीनमाल, रानीवाड़ा, सायला, बागोड़ा, आहोर, सांचौर एवं सिरोही जिले के रेवदर, पिंडवाड़ा, आबूरोड और शिवगंज आदि के मुंबई में प्रवासरत लोगों का चाहता अखबार बनता जा रहा है प्रवासी संदेश, जिसे प्रधान सम्पादक अरुण उपाध्याय की टीम द्वारा लगातार बेहतर बनाने की कोशिशें जा रही है.