शाश्वत गौतम

Silverspring, Maryland

शाश्वत बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के किसानों के परिवार से तालुकात रखते हैं। उन्हें खेती से लगाव है और कृषि उनका पसंदीदा विषय।

इंजीनियरिंग के पढ़ाई के बाद समाजिक मुद्दों पर काम करना शुरू किया जिसमें मानव तस्करी, कृषि, और शिक्षा प्रमुख था।

२०११ में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय से ग्लोबल लीडर्स फ़ेलोशिप मिलने के बाद अमरीका आगमन हुआ। २०१२ में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव जीतने वाले पहले भारतीय बने। कार्यकाल के अंत में छात्रों के हित में कई नीतियां बनाने के लिए उन्हें विश्वविद्यालय के तरफ से सर्वश्रेष्ठ छात्र नेता चुना गया।

अभी वाशिंगटन शहर में रिहाइश है और वह मेरीलैंड राज्य सरकार में वरीय पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

  • Work
    • Washington Suburban Sanitary Commission
  • Education
    • George Washington University