Sihanta IAS
IAS Coaching in Delhi and Teach History Optional in New Delhi, Delhi, India
सिहन्ता आईएएस अकादमी की स्थापना विश्व शांति के प्रतीक पुरूष महात्मा गाँधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर 2002 को हुआ था। इसकी स्थापना दिवस ही उसके पवित्र उद्देश्य की महत्ता और व्यापकता को संज्ञापित करता है। सिहन्ता आईएएस अकादमी सिर्फ एक कोचिंग संस्थान न होकर बहुआयामी अर्थ में अकादमिक प्रतिष्ठान है, जो छात्रों को प्रशासनिक सेवाओं के योग्य बनाने को लेकर वृत्त स्वरूप है। अकादमिक वातावरण, विषय चयन की बहुलता, नवीन घटनाओं का संतुलित विश्लेषण, तार्किक एवं स्पष्ट उत्तरशैली का अभ्यास, लक्ष्य की दृष्टि सम्पन्नता, उच्चस्तरीय सरल और सुबोध नोट्स की उपलब्धता, सुयोग्य, समर्थ और अनुभवी शिक्षकों की टीम द्वारा अध्यापन एवं पाठ्य सामग्री की निर्मित, इस संस्थान को समृद्ध और श्रेष्ठ बनाता है।
सिहन्ता अपने छात्रों को लेकर बेहद गंभीर और उसके स्र्वांगीण विकास को लेकर योजनाबद्ध तरीके से संपर्क बनाने में सक्षम है। यही कारण है कि जहाँ हिन्दी माध्यम के प्रतियोगियों को परिणाम उत्साहवर्द्धक नहीं रहा है, वहाँ भी सिहंता अपने परिणाम को उत्साहवर्द्धक व प्रेरक बनाये रखा है। यह इसकी प्रतिबद्धता, गुणवत्ता और कार्य कुशलता का प्रमाण है।
सिहन्ता ने अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन को निरंतर बनाये रखा है। जिसमें किरण कौशल का तीसरा रैंक हिन्दी का (अबतक का सर्वाेच्च रैंक), गौरव कुमार (पिछले पाँच वर्षाें में सर्वाेच्च अंक) उदाहर के रूप में देखे जो सकते हैं।
परिणाम सफलता का प्रसुति गृह है। इस अर्थ में सिहन्ता अपने मानकों पर सदैव सफल और सार्थक रहा है। इन्हीं कसौटियों पर सिहन्ता आईएएस अकादमी अन्य कोचिंग संस्थानों से अपने को अलग रखते हुए छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देता है। दृष्टि का योजनाबद्ध अभ्यास, विवेकपूर्ण मार्गदर्शन, ज्ञान का संतुलन और परिणाम की सुनिश्चितता, यह सभी बिंदु सिहन्ता के सफलता के प्राणतत्व हैं। हमारा सूत्र वाक्य है- ‘आप हमारे साथ परिश्रम करें, हम आप पर आपसे ज्यादा परिश्रम करते हैं।’
हमारा मिशन यह है कि आप बाँदा से हैं या बदायूँ से अथवा अजमेर या अमरोहा या फिर भागलपुर या बेगूसराय से हों, हम आपको हावर्ड या आॅक्सफोर्ड अथवा आई.आई.एम. या आई.आई.टी. के छात्रों को समानांतर सफलता के शीर्षतक ले चलें।
हम आमंत्रित करते हैं उन दधिचियों को अपनी हड्डी गलाकर यज्ञ की पूर्णाहुति चाहते हैं।
मनुष्य आशा में जीता है हम भी आशान्वित हैं कि हम आपके सपनों को साकार कर आपकी सफलता सुनिश्चित करेंगे। सुभकामनाओं सहित।