Suneel Awasthi
Jaipur, Rajasthan
Follow The Rule of 3 R's:-
R- Respect 4 self.
R- Respect 2 Others.
R- (take) Responcibilty 4 all ur action.
कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं ,
तुम कह देना कोई ख़ास नहीं .
एक दोस्त है कच्चा पक्का सा , एक झूठ है आधा सच्चा सा
जज़्बात को ढके एक पर्दा बस , एक बहाना है अच्छा सा .
जीवन का एक ऐसा साथी है , जो दूर हो के पास नहीं .
कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं , तुम कह देना कोई ख़ास नहीं .
हवा का एक सुहाना झोंका है , कभी नाज़ुक तो कभी तुफानो सा .
शक्ल देख कर जो नज़रें झुका ले , कभी अपना तो कभी बेगानों सा . जिंदगी का एक ऐसा हमसफ़र , जो समंदर है , पर दिल को प्यास नहीं . कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं , तुम कह देना कोई ख़ास नहीं .
एक साथी जो अनकही कुछ बातें कह जाता है , यादों में जिसका एक धुंधला चेहरा रह जाता है .
यूँ तो उसके न होने का कुछ गम नहीं , पर कभी - कभी आँखों से आंसू बन के बह जाता है .
यूँ रहता तो मेरे तसव्वुर में है , पर इन आँखों को उसकी तलाश नहीं .
कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं , तुम कह देना कोई ख़ास नहीं