Tarique Shadab Khan

Project Manager, Photographer, and Writer in New Delhi, India

Tarique Shadab Khan

Project Manager, Photographer, and Writer in New Delhi, India

Read my blog

खुद के विषय में लिखना एक चुनौती है परन्तु अपना परिचय देना आवश्यक भी है इसलिए कोशिश कर रहा हूँ I मैं एक साधारण परिवार से साधारण सा व्यक्ति हूँ , आप आम आदमी कह सकते हैं I सुबह 10 से 6 का काम रोज़ी रोटी के लिए है उसके उपरांत दिल आज़ाद ख्यालों को उड़ान देना पसंद करता है I अंग्रेजी धाराप्रवाह बोलता हूँ , परन्तु ऑफिस से निकलते वक्त उसे अपनी टेबल की दराज़ में बंद करके आता हूँ I साहित्य पढ़ने में रूचि है , हिंदी और उर्दू दोनों ही I लेखन का ककहरा शुरू किया है , उम्मीद है बहुत से त्रुटियों के साथ भी आपको पसंद आ सकता है I त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ I उम्मीद है अपनी भावनाएं आप तक पहुँचाने में सक्षम हो सकूंगा I यही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी I